फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले समय पर आई ट्रेन, छूटी तो हंगामा

विज्ञापन
उरई रेलवे स्टेशन पर डिप्टी एसएस से शिकायत दर्ज कराते यात्री। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 05030 पुणे स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस रविवार को बदले हुए समय पर स्टेशन आ गई। जानकारी न होने पर सात यात्रियों की ट्रेन छूट गई। इस पर उन्होंने डिप्टी एसएस आफिस जाकर हंगामा किया। इस पर कुछ यात्रियों को डिप्टी एसएस ने समझा-बुझाकर दूसरी ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति प्रदान की। तब जाकर यात्री शांत हुए।
विज्ञापन

पुणे स्पेशल ट्रेन का आने का समय पहले 10:38 बजे आना और दो मिनट के स्टापेज के बाद सुबह 10:40 बजे जाना था। इस रविवार से इस ट्रेन का समय बदल दिया गया है। यह ट्रेन अब सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर आना और नौै बजकर दस मिनट पर जाना था। इस ट्रेन में 25 यात्रियों के उरई रेलवे स्टेशन से रिजर्वेशन थे। यात्रियों को बदले समय की जानकारी नहीं थी। कुछ यात्री पूर्व निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंचे। जबकि ट्रेन 9:46 पर आकर 9:48 बजे गंतव्य की ओर निकल गई। जब यात्रियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
शहर निवासी धर्मेंद्र का कहना है कि उरई लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते है। वह अपने एक साथी के साथ डी 2 कोच में रिजर्वेशन था। ट्रेन नए समय पर आकर चली गई जबकि न तो पूछताछ काउंटर पर इसकी जानकारी दी गई और न ही मैसेज आया। यह रेलवे की लापरवाही है। उरई से गोंडा जाने वाले सत्यवीर का कहना है कि उसने पुणे एक्सप्रेस में ऑनलाइन टिकट बुक कराया था। स्टेशन पर भी ट्रेन आने जाने की कोई सूचना नहीं दी गई और न ही ट्रेन के समय में बदलाव का आईआरसीटीसी की ओर से मैसेज भेजा गया। उनकी ट्रेन छूट गई। हालांकि उनके दूसरे ट्रेन से जाने की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

नाराज यात्री डिप्टी एसएस कार्यालय पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास ने पांच यात्रियों को मुंबई से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 02107 से जाने और कुछ यात्रियों को ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल से जाने की अनुमति दे दी। तब जाकर यात्री शांत हुए। डिप्टी एसएस डीके व्यास का कहना है कि यात्री पुराने समय पर पहुंचे थे, तब तक ट्रेन जा चुकी थी। उन्होंने दूसरी ट्रेन से जाने की लिखित अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें