फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे घुसी बाइक। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच(उरई)। कस्बे के उरई रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर सामने से आ रही बाइक से भिड़ गया। बाइक सवार बाइक सहित ट्रैक्टर के नीचे चला गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार को निकालकर घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं कैलिया रोड पर दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। इससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उरई रोड पर सीएचसी के ठीक सामने मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक से भिड़ गया। बाइक चालक बाइक समेत ट्रैक्टर के नीचे चला गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने बाइक सवार युवक को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक का नाम मोंटू उर्फ चंद्रकांत दोहरे पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी नया पटेलनगर बताया गया है। घटना के बाद दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। ट्रैक्टर और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, कैलिया रोड स्थित पठेश्वर मंदिर के समीप गुरुवार को देर रात लगभग 10 बजे तेज रफ्तार दो बाइकें आमने- सामने टकरा गईं। बाइक सवार अंजनी कुमार व मोहित निवासी ग्राम देवगांव व मुकेश कुमार निवासी ग्राम फुलैला सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवारों के पास से हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें