देवी मंदिर से टीहर लौटते समय एक ट्रैक्टर ट्राली रामपुरा थाना क्षेत्र के मई गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इस हादसे में दर्शन कर लौट रहे तीन महिलाओं समेत समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य हादसे में बाइक सवार तीन युवक कुठौंद के पास घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना के गांव टीहर निवासी राघवेंद्र (25), ऊषा देवी(40) पत्नी दिनेश कुमार, गेंदावती(50), दुलारी(55) व लल्ला ट्रैक्टर ट्राली से एमपी के पाड़री देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे ये सभी लौट रहे थे। जब ट्रैक्टर ट्राली मई गांव के पास मोड़ पर पहुंची तभी अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली
सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणाें ने घायलाें को सीएचसी रामपुरा में भर्ती कराया है। वहीं औरैया निवासी आशीष कुमार(23) अपने साथी असलम व नेता मिश्रा के साथ बाइक से कुठौंद दवा लेने आ रहे थे। तभी रास्ते में विपरीत दिशा से जा रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनाें हेलमेट न लगाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी कु ठौंद में भर्ती कराया जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।