फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में खौफ पैदा करने वाला टॉपटेन अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में टॉप टेन अपराधी राघवेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/रामपुरा। रामपुरा पुलिस ने थाने के टॉप टेन अपराधी को तमंचे और आधा किलो चांदी के साथ पकड़ा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया इस टॉप टेन अपराधी पर चोरी, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट सहित 15 मामले दर्ज है। इसके अलावा क्षेत्र के सराफा कारोबारियों से रंगदारी वसूलना भी अपराधी का प्रमुख काम था।
विज्ञापन

बता दें कि कानपुर कांड के बाद से ही पुलिस टॉपटेन अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कस रही है। जिसके चलते रामपुरा पुलिस में क्षेत्र में सक्रिय रहे टॉप टेन अपराधी राघवेंद्र सिंह उर्फ डब्बू निवासी ललौली थाना रोन जिला भिंड मध्य प्रदेश हाल निवास कस्बा रामपुरा को यूपी व एमपी बार्डर के पास से पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से पुलिस को 315 बोर का तमंचा और कारतूस व आधा किलो चांदी भी बरामद हुई । बीते दिनों हुई सराफ के साथ लूट भी राघवेंद्र ने ही की थी।
मामा कहकर मांगता था रंगदारी
राघवेंद्र की रामपुरा में ननिहाल है और पिछले कई सालों से यही रहकर अपराध कर रहा था। राघवेंद्र व्यापारियों को अपना मामा कहकर उनसे रंगदारी वसूल करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना के बाद गैंग की तलाश
थाना प्रभारी ने बताया कि राघवेंद्र के बाद अब उसके गैंग के सदस्यों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। उसके गैंग में भी तीन चार लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें