फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन ही दूर हो रही है विषय संबंधी दिक्कतें

विज्ञापन
मैथ की क्लास ऑनलाइन पढ़ाते शिक्षक इमरान उल्ला - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ऑनलाइन कक्षाओं से जरिए बच्चे न सिर्फ पढ़ाई कर रहे हैं। बल्कि शिक्षक भी उनके विषय से संबंधित समस्याओं का निदान भी ऑनलाइन ही कर रहे है। ऐसे में घर पर रहकर भी बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विनायक एकेडमी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी 10 अप्रैल से आनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। गूगल प्लेटफार्म पर विषयवार पाठ्य सामग्री डाउनलोड कर दी गई है। स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्येंदु त्रिपाठी ने बताया कि छात्र-छात्राएं पाठ्य सामग्री को डाउनलोड कर कभी भी पढ़ सकते हैं। बच्चों की विषयवार ई-बुक को गूगल पर डाउनलोड कर दिया है। उधर, गणित के शिक्षक इमरान उल्ला सर ने बच्चों के लिए गणित की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की है। इसमें बच्चे भी उत्साह दिखा रहे है।
ऑनलाइन क्लास की खासियत यह रही कि बच्चों ने अपने सवालों को पूछा और उसका तत्काल उत्तर भी उन्हें मिल गया। इमरान उल्ला ने बताया कि गणित में यदि पहले से रिकॉर्डिंग क्लास पढ़ाई जाती और ऑनलाइन डाली जाती तो इससे बच्चों कों गणित में आने वाले डाउट तुरंत नही क्लियर किए जा सकते, लेकिन ऑनलाइन क्लास में बच्चे अपने टॉपिक में आने वाले डाउट तुरंत पूछे और समस्या का निदान भी तत्काल किया गया।
विज्ञापन

जो बच्चे आईआईटी की तैयारी कर रहे है और उनका संभावित एग्जाम मई माह में है वो भी मैथ विषय की आईआईटी की तैयारी निशुल्क कर सकते हैं। बस उन्हें 9453082786 मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप करना है जिससे उनको क्लास की आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा और बच्चे घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लास में भाग ले सकते हैं।

विनायक एकेडमी की छात्रा ऑनलाइन पढ़ाई करती- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें