फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से जब्त की 10 किलो पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मुख्य बाजार सब्जी मंडी व किराना की दुकानों का निरीक्षण किया। जहां दुकानदारों से 10 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। वहीं चेतावनी दी कि निर्धारित समय पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानदारी करें, कोई भी समान निर्धारित रेट से ज्यादा न बेचा जाए। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि गुटका व अन्य प्रतिबंधित सामान न बेचें अन्यथा पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा इसके लिए सभी दुकानदारों व्यापारियों को निर्देश दिए है, उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर राधा बल्लभ चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें