उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे सेक्शन के दोहरीकरण के काम के चलते मुंबई से चलकर प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी ट्रेन नंबर 12173 को डायवर्ट किया गया है।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रैक पर चल रहे दोहरीकरण के कारण उद्योगनगरी ट्रेन को बदले मार्ग ग्वालियर, भिंड, इटावा ट्रैक से गुजारा जाएगा। उन्होंने बताया कि सरसौखी से उसरगांव के बीच दोहरीकरण का काम पूरा हो गया है। मंगलवार तक नान इंटरलाकिंग काम भी पूरा हो जाएगा। बुधवार को इस सेक्शन में मुख्य संरक्षा आयुक्त एम लतीफ खान निरीक्षण करेंगे। उनकी संस्तुति मिलने के बाद 5 मार्च से सरसौखी स्टेशन से भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रैक के दोहरीकरण का काम 2022 तक पूरा किया जाना है।