फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में आज से बंटेंगे राशन पैकेट

Mon, 04 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
foods to keep young - फोटो : getty images
विज्ञापन
जनपद में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों को सूखा राहत के तहत खाद्य सामग्री के पैकेट मंगलवार से बांटे जाएंगे। सोमवार को एडीएम आनंद कुमार ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर पैकेजिंग स्थल और वितरण की तैयारियों का जायजा लिया। वितरण व्यवस्था के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस
विज्ञापन


दौरान उन्होंने पैकेट में दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता देखी। जिले में 32000 अंत्योदय कार्ड धारकों को सूखा राहत के तहत 35 किलो का राहत पैकेट दिया जाना है। इसके लिए छह करोड़ 16 लाख रुपये का बजट शासन से मिला है। पैकेट वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। पैकेट लखनऊ की एक कंपनी ने बनाए हैं। मंगलवार को डकोर ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों

के 864 पात्रों को राहत भरा राशन का पैकेट सौंपा जाएगा।  सोमवार को एडीएम आनंद कुमार व सदर एसडीएम संजय कुमार सिंह ने नवीन गल्ला मंडी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पहले दिन वितरण व्यवस्था में कोई परेशानी न आए इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने कहा कि पात्रों को एक निश्चित स्थान पर बैठाया जाएगा
विज्ञापन


और फिर सूची से नाम पुकारा जाएगा। इसके बाद उन्हें राशन पैकेट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पैकेट में राशन सामग्री की पूरी तौल होनी चाहिए। गल्ला मंडी में खाद्य सामग्री की पैकेजिंग की निगरानी सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना, प्रशासनिक अधिकारी हाजी अमजद अंसारी, नाजिर बृजेश निरंजन ने की है।

ये होगा पैकेट में
गरीबों को दिए जाने वाले राहत पैकेट का वजन 35 किलो होगा। इसमें 25 किलो आलू के अलावा 10 किलो आटा, पांच किलो चना की दाल, एक किलो घी, पांच लीटर सरसो का तेल, एक किलो मिल्क पाउडर शामिल रहेगा। जो पैकेट गरीब के हाथ सौंपा जाएगा उसकी कीमत 1915 रुपये की होगी।

नगरीय इलाके में नहीं बंटेगा सीएम का राहत पैकेट
सरकार सूखा के दौर से गुजर रहे जिले में गरीबों का खास ख्याल रख रही है। गरीब की थाली खाली न रहे इसके लिए 35 किलो राशन सामग्री का पैकेट दिया है। इसमें शहरी इलाके के गरीबों की थाली वंचित रहेगी। पूरे जिले में 5563 अंत्योदय कार्ड धारक ऐसे होंगे जिनके हाथ खाली रहेंगे। ग्रामीण इलाके के अंत्योदय कार्ड धारकों को तो राशन पैकेट मिलेगा

लेकिन नगरीय इलाके में रहने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा। नगरीय क्षेत्र ऊमरी में 145 अंत्योदय कार्ड धारक हैं जिन्हें पैकेट नहीं मिलेगा। इसकी प्रकार रामपुरा 246, उरई 2114, नदीगांव 101, माधौगढ़ 95, कोटरा 192, कोंच 1182, कालपी 611, कदौरा 313, जालौन नगरीय क्षेत्र में 564 परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे है जो अंत्योदय कार्ड धारक है। ये सभी वंचित रहेंगे।

नगरीय इलाके में रहने वाले अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन वितरण पैकेट का लाभ नहीं मिलेगा। यह व्यवस्था सिर्प ग्रामीण इलाके के लिए ही है। इसी के तहत पैकेट तैयार कराए गए है।-    गिरीश कुमार शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें