फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

Mon, 04 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
स्कूटी पर सवार होकर सामान लेने जा रहे एक वृद्ध को कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने  टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके  पर ट्रक छोड़कर भाग गया। कालपी कोतवाली केमुहल्ला इंद्रानगर निवासी रमेश रायकवार(62) रिटायर्ड
विज्ञापन


लिपिक थे। सोमवार की सुबह 11 बजे वह अपनी स्कूटी से बाजार के लिए घर से निकले थे। वह मुन्ना फु ल पावर चौराहे के पास पहुंचे तभी कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से उनको सिर में गंभीर चोट आई थी। राहगीर उन्हें सामुदायिक

स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना परिजनाें को लगी तो बदहवास परिजन मौके पर आए। पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
एक युवक सोमवार की सुबह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। इकलासपुरा रेलवे आउटर के पास एक 25 वर्षीय युवक का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। सुबह शौच को गए ग्रामीणाें ने जब शव देखा तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल आलोक सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान

करवाने की कोशिश की लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। मृतक की जेब में भी ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर हरी टी शर्ट व महरून रंग का पैंट है। कोतवाल ने बताया कि वह पहचान करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें