फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छत पर सो रहे तीन युवकों को सांप ने डसा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। छत पर सो रहे तीन युवकों सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सांप के डसने के बाद युवकों ने सांप को मार दिया था।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव में 19 जून को गांव के ललन्जू परिहार के यहां बेटी की शादी है। मध्य प्रदेश के रौन निवासी ललन्जू की भतीजी का लड़का पुनीत (22) आया हुआ था। रात में बिजली चले जाने पर वह बंगरा निवासी अंशुल परिहार (23) व सुमित (19) के साथ छत पर सोने चला गया। तीनों देर रात सो रहे थे, तभी अंशुल के पैर में कोबरा ने डस लिया। वह कुछ समझ पाता कि सुमित को भी डस लिया। दोनों ने शोर मचाया तो पुनीत जागा तो उसे भी सांप ने डस लिया। इसके बाद अंशुल ने सांप को मार दिया। था। थोड़ी देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन तीनों को मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। यहां से तीनों को झांसी रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें