फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मिट्टी खनन में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली व जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। अकबरपुर इटौरा में बढ़ते मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की है। तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को सीज किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी श्रीराम के खेत से बिना किसी अनुमति के जेसीबी द्वारा मिट्टी ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरने का काम चल रहा था। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने नायब तहसीलदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम को मौके पर भेजा। इसी दौरान अकबरपुर इटौरा चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रैक्टर-ट्राॅली समेत जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें