कोंच। कोंच-उरई मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दंपती सहित पैदल जा रहा एक राहगीर घायल हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कदौरा निवासी महेश राठौर (45) पत्नी गुड्डी देवी (42) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार को ग्राम धंतौली स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मनोरी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान आगे पैदल जा रहे हरदोई गूजर निवासी इंद्रपाल भी हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महेश राठौर की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। (संवाद)