उरई। कालपी स्थित यमुना पुल पर रेलवे ट्रैक पर रील बना रहे तीन नाबालिगों को आरपीएफ ने पकड़ लिया। तीनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने मामले की जांच कर उनकी पहचान की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को कालपी के यमुना पुल पर रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए तीन लड़कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरपीएफ ने वीडियो की जांच कराई तो तीनों की पहचान जिला कानपुर देहात निवासी नाबालिगों के रूप में हुई। इसके बाद आरपीएफ ने तीनों को पकड़कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।