फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कानपुर के यात्री का पर्स चोरी, बुजुर्ग के पास मिला

Wed, 25 Nov 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में मंगलवार सुबह उरई रेलवे स्टेशन पर चढ़ते समय कानपुर के एक यात्री की जेब से पर्स चोरी हो गया।
विज्ञापन

यात्री ने शक होने पर पास खड़े एक बुजुर्ग की तलाशी ली तो उसके पास से पर्स मिल गया। इसके बाद पुखरायां स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।

कानपुर के ग्वालटोली निवासी अश्वनी गुप्ता मंगलवार सुबह अपने माता-पिता के साथ झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे। वह अपनी बहन के घर बघौरा पुलिस लाइन के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

सुबह 8:17 बजे ट्रेन उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। अश्वनी कोच संख्या डी-5 में सवार हो रहे थे, तभी उन्हें पीछे की जेब से पर्स निकाले जाने का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की।

अश्वनी के मुताबिक, उन्हें पास खड़े करीब 55 वर्षीय बुजुर्ग पर शक हुआ। जेब दिखाने को कहने पर वह विवाद करने लगा। इस पर उन्होंने उसकी जेब में हाथ डाला तो अपना पर्स मिल गया। पर्स में करीब 1200 रुपये थे। ट्रेन सुबह 9:02 बजे पुखरायां स्टेशन पहुंची तो कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम कोच में पहुंची। यात्री ने बुजुर्ग को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी चौकी प्रभारी पुखरायां अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। इस कारण जीआरपी की ओर से कोई विधिक कार्रवाई नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें