पुलिस की पकड़ में लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी।
- फोटो : Amar ujala
जालौन-बंगरा मार्ग पर बाइकों की टक्कर के बाद युवकों में मारपीट हो गई। इस पर एक पक्ष ने यूपी 100 को ढाई लाख की लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता लगा कि लूट की सूचना गलत थी, मामला आपसी विवाद का है। पुलिस तीन युवकों को लेकर कोतवाली आ गई।
मंगलवार की दोपहर बंगरा मार्ग पर छिरिया के पास कमलेश तिवारी पुत्र राम मोहन निवासी छिरिया सलेमपुर तथा लाखन सिंह पुत्र कुंवरलाल व रामलखन पुत्र लालाराम निवासी अदेला मढैया रामपुरा की बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच किसी ने ढाई लाख लूट की सूचना पुलिस को दे दी।
इस पर पुलिस सक्रिय हुई और एएसपी ने आसपास के थानों को अलर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर की तलाश के बाद कोतवाल महाराज सिंह तोमर की टीम ने तीनों आरोपियों को झंडा चौराहे पर पकड़ लिया तथा पूछताछ की तो पता चला कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। पुलिस ने झूठी लूट की खबर देने पर तीनों युवकों को खिलाफ कार्रवाई की है।