फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी सूचना देने पर तीन को पकड़ा

Wed, 05 Jul 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
पुलिस की पकड़ में लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
जालौन-बंगरा मार्ग पर बाइकों की टक्कर के बाद युवकों में मारपीट हो गई। इस पर एक पक्ष ने यूपी 100 को ढाई लाख की लूट की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो पता लगा कि लूट की सूचना गलत थी, मामला आपसी विवाद का है। पुलिस तीन युवकों को लेकर कोतवाली आ गई।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बंगरा मार्ग पर छिरिया के पास कमलेश तिवारी पुत्र राम मोहन निवासी छिरिया सलेमपुर तथा लाखन सिंह पुत्र कुंवरलाल व रामलखन पुत्र लालाराम निवासी अदेला मढैया रामपुरा की बाइकें आपस में टकरा गईं। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस बीच किसी ने ढाई लाख लूट की सूचना पुलिस को दे दी।

इस पर पुलिस सक्रिय हुई और एएसपी ने आसपास के थानों को अलर्ट कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। थोड़ी देर की तलाश के बाद कोतवाल महाराज सिंह तोमर की टीम ने तीनों आरोपियों को झंडा चौराहे पर पकड़ लिया तथा पूछताछ की तो पता चला कि मामला लूट का नहीं बल्कि मारपीट का है। पुलिस ने झूठी लूट की खबर देने पर तीनों युवकों को खिलाफ  कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें