फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के मामले में तीसरी महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम भूरे का पुरा मजरा भैलावाली में युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीसरी नामजद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुरुवार को हुई गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक तीन नामजद आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


आठ अगस्त की सुबह सुरेश कुमार की पुत्री सोनम (22) का शव घर के अंदर छत में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला था। घटना के बाद सुरेश ने क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मामले में पुलिस महिला के पति दीपक और ससुर माखनलाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीसरी नामजद आरोपी सास इटावा जिले के चकरननगर थाना क्षेत्र के नगला चौप निवासी कंठश्री को भी गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मृतका के पिता ने अन्य लोगों पर भी बेटी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। पुलिस शेष आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें