फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोर सक्रिय, रात में चौपहिया वाहनों को बना रहे निशाना

Tue, 11 Jun 2024 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। कस्बे में कार से रात में बेखौफ चोर घूम रहे हैं। सोमवार तड़के दो स्थानों से चोरों ने चौपहिया वाहनों को ले जाने का प्रयास किया। लेकिन सुबह का समय होने की वजह से वाहन नहीं ले जा सके। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो जाने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, तब पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन

कस्बे में मंगलवार सुबह सफेद रंग के चौपहिया वाहन से आए चोरों ने स्टेट हाईवे पर संतोष द्विवेदी के मकान के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को ले जाने का प्रयास किया। पहले चोरों ने मकान के बाहर अपनी कार खड़ी की, इसके बाद उससे उतरे एक युवक ने कार का लॉक खोलने का प्रयास किया। लेकिन जब लॉक नहीं खुला तो उसने कार का शीशा तोड़ दिया। लेकिन सुबह का टाइम होने की वजह से स्कॉर्पियो चुराने में नाकाम रहे। इ
सके बाद उन्होंने बाजार में रहने वाले शक्कर लाल अवस्थी के दरवाजे के बाहर खड़ी बोलेरो ले जाने का असफल प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के गश्त न करने से चोर बेखोफ होकर घूम रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो वह किसी बड़ी घटना को अंजाम दे देंगे। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि घटनास्थल पर मुआयना किया है, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें