उरई। नए फीडर के बनने और मेंटेनेंस अभियान के तहत बिजली घर में काम चल रहा है। इस वजह से बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई घंटे बिजली गुल रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
शहर के मोहल्ला राजेंद्रनगर व जेल रोड के आसपास के कई स्थानों पर रविवार को बिजली सात से आठ घंटे गुल रही। इससे करीब चार हजार की आबादी प्रभावित हुई। दिनभर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे गई बिजली देर शाम आई। मेंटेनेंस अभियान और नए फीडर को लेकर ये परेशानी बनी हुई है।
बिजली विभाग गर्मी को लेकर अपनी व्यवस्था सुधारने में लगा हुआ है। बिजली घर से जालौन सपा कार्यालय तक के लिए नया फीडर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली घर में आसपास ट्रांसफार्मरों पर भी रखरखाव अभियान के तहत काम हो रहा है। इसके चलते रोजाना कई घंटे बिजली की कटौती की जा रही है। वहीं, जेई सुमित साहू ने बताया कि नए फीडर के काम को लेकर बिजली बंद रखी जा रही है। दो से तीन दिन की परेशानी है। उसके बाद सुचारु रूप से बिजली आएगी।