फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: राठ रोड बनेगा वेंडिंग जोन, सब्जी विक्रेता पाएंगे लाइसेंस

Mon, 12 Feb 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सब्जी विक्रेताओं अब निश्चित स्थान मिल जाएगा। करीब 100 पक्के चबूतरे बनाए जाएंगे, इनमें एक बॉक्स होगा जिसमें ताला लगाकर सामान रखा जा सकेगा। इसमें करीब दस लाख का बजट भी खर्च होगा। दुकानदारों से मामूली किराया भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

मौनी मंदिर के पास रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। सब्जी मंडी के साथ आसपास मंदिर, मॉल व गेस्ट हाउस है। रोजाना दस से 15 हजार लोग यहां आते-जाते हैं। जाम से निजात के लिए पालिका ने सब्जी मंडी को दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए कार्ययोजना बनाई। दो माह पहले जगह को लेकर राठ रोड ओवरब्रिज का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जगह का चयन भी कर लिया गया। इसको लेकर पालिका की बैठक हुई। सभी व्यापारी सहमत हो गए। अभी तक जगह देने की बात कही जा रही थी। अब पालिका पक्के बॉक्स बनाकर देगी। इसमें सामान रखने की सुविधा होगी।

पालिका ने जो कार्ययोजना बनाई है। इसमें सौ के करीब पक्के बॉक्स बनाए जाएंगे। नीचे दोनों तरफ बॉक्स बनेंगे। इसमें छोटे गेट भी लगाए जाएंगे। जिसमें सामान को रखा जा सके। इन बॉक्स की लंबाई व चौड़ाई पांच मीटर होगी। ऊंचाई चार मीटर होगी। करीब सात सौ मीटर की जगह ली जाएगी। जो राठ रोड से लेकर रेलवे फाटक तक चिह्नित की गई।
विज्ञापन


लाइसेंस के साथ अन्य सुविधाएं मिलेंगी
सब्जी मंडी के स्थान पर कई सुविधा भी दी जाएंगी। शौचालय, पानी, रोशनी की व्यवस्था पालिका करेगी। अभी जिस स्थान पर सब्जी मंडी बनी है। वहां कोई सुविधा नहीं है। इसके साथ ही सब्जी विक्रेताओं से किराया करीब 200 से लेकर 250 वसूला जाएगा। इसी में उनका लाइसेंस बनेगा। इससे आसपास कोई कब्जा नहीं कर पाएगा।

लोगों की बात
मुहम्मद जैनिश ने बताया कि अगर पालिका एक निश्चित स्थान दे देगी तो बार-बार भटकना नहीं पड़ेगा। अतिक्रमण के नाम पर परेशान नहीं होना पड़ेगा। लल्ला ने बताया कि अगर बॉक्स के लिए कोई टैक्स भी देना होगा तो दे देंगे। इससे उनको भटकना नहीं पड़ेगा। दस साल से भटक ही रहे हैं।
वर्जन-
जेई को ओवरब्रिज के नीचे जगह नापने और नक्शा बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कितनी जगह में बॉक्स बनेंगे, किस प्रकार का नक्शा होगा। कितना बजट खर्च होगा। इसका पूरा प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। जल्द वह मिल जाएगा। उसके बाद काम शुरू किया जाएगा। इस क्षेत्र को वेंडिंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। -विमलापति, ईओ पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें