फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले पड़े नाले में गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। निर्माणाधीन नाले के आसपास सुरक्षा घेर न होने से नाला ‘मौत का कुआं’ बन गया। इसमें गिरकर छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने लोगों के साथ नदीगांव रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम व प्रभारी कोतवाल लोगों को समझाने में लगे थे, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था। परिजन पालिकाध्यक्ष व ठेकेदार को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन

मोहल्ला नया पटेल नगर के भरत याज्ञिक का छह वर्षीय बेटा मयंक सोमवार शाम करीब साढे़ छह बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजन घरेलू कार्यों में व्यस्त थे। जल निकासी के लिए घर के बाहर पालिका नाले का निर्माण करा रही है। इस दौरान सुरक्षा घेरा न होने से मयंक खेलते-खेलते नाले में गिर गया। काफी समय तक मासूम को न देखकर परिजन उसे खोजते हुए नाले के पास पहुंचे। मयंक को नाले में पड़ा देखकर चीख-पुकार मच गई।
परिजनों ने आनन-फानन बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने नदीगांव रोड पर बालक का शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पालिकाध्यक्ष व ठेकेदार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगान लगे। एसडीएम राजेश सिंह व प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक परिजन शव उठाने के लिए तैयार थे। घटना से बेहद क्षुब्ध लोग मौके पर पालिकाध्यक्ष व संबंधित ठेकेदार को बुलाने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

मोहल्ला नया पटेल नगर निवासी भरत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। भरत के दो बेटे हैं। दूसरा छोटा बेटा नैतिक है। उधर, नदीगांव रोड पर जाम लगाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ छोटे वाहन गलियों से तो बड़े वाहन बैक होकर दूसरे रास्तों से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें