फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में बाइक की चाबी न मिलने पर युवक ने बाइक जलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बाइक की चाबी न मिलने पर शराबी युवक ने बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक धू-धूकर जलने लगी। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल बीएल यादव का कहना है कि शराबी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ के लक्ष्मनपुरा निवासी मुहर सिंह पुत्र डालचंद ने शराब के नशे में धुत होकर गुरूवार की दोपहर छोटे भाई अजय से बाइक की चाबी मांगी। अजय ने चाबी देने से मना कर दिया। इस पर गुस्साए मुहर सिंह ने बाइक को जमीन पर पटककर आग लगा दी। आग की लपटें देख परिजन एवं ग्रामीण आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बाइक जलकर स्वाहा हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
अपहरण और पॉक्सो एक्ट में दो पर कार्यवाही
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक एक नाबालिग किशोरी को बहला फुसला कर बाइक से भगा ले जा रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने बाइक का पीछा कर गांव के बाहर एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी मौके से भाग गया। किशोरी सकुशल बरामद हो गई। पिता की तहरीर पर पकड़े गए युवक पर पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। जबकि उसके साथी व मुख्य आरोपी की पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें