फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दूधिए को पीटकर किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/सिरसाकलार। नशे में धुत युवक ने दूधिए से अभद्रता करते हुए दूध फैला दिया। विरोध करने पर मारा पीटा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। घायल के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थानाक्षेत्र के हथना बुजुर्ग गांव निवासी जयनारायण कठेरिया (45) कई वर्षों से दूध का काम करता है। जिसके लिए वह कई गांव में पशुपालकों से दूध लेता है। शनिवार की शाम वह गुप्लापुर गांव में राजेंद्र सिंह की भैंस का दूध निकाल रहा था। तभी गांव का ही एक युवक शराब के नशे में आया और जयनारायण का दूध फैला दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने डंडे से उसके सिर पर कई वार कर दिेए। थानाध्यक्ष अजय कुमार का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें