फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवती से शादी न होने पर युवक ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक ने मंगलवार को भूसा घर में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव देख उनकी चीख निकल गई। पुलिस के मुताबिक वह एक युवती से प्रेम करता था, जिससे शादी न हो पाने से आहत होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन




चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी अभिषेक वाल्मीकि (21) के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह छोटे भाई छाेटू व चाचा बबलू के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वह किसी युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। इसी के चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। शाम को घर से निकल गया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि युवक की शादी न होने से वह तनाव में था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें