नदीगांव। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बुधवार को नदीगांव थाने का निरीक्षण किया जिसमें मिली छिटपुट कमियों को दूर करने के निर्देश उन्होंने थाना प्रभारी को दिए। उन्होंने शस्त्रों का रखरखाव ठीक ढंग से करने और उनकी नियमित साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत बताई। सीओ ने थाने की मेस, अपराधिक रजिस्टर, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्पडेस्क, शस्त्रों का निरीक्षण किया। उनके रखरखाव पर खास ध्यान देने व उनकी नियमित तौर पर साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए। (संवाद)