फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक शिवा जाटव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामपुरा। युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह तीन घंटे तक नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने उसे किसी तरह निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर वार्ड नंबर पांच निवासी प्रेमचंद जाटव का पुत्र शिवा जाटव (24) बुधवार की रात करीब दस बजे घर के पास स्थित कुएं में कूद गया। मौजूद लोगों ने उसे देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने लोगों के साथ उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दमकल टीम को जानकारी दी। करीब तीन घंटे बाद उसे निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसने यह कदम क्यों उठाया परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें