फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम नैनपुरा में रविवार रात युवक ने घर के कमरे में लगे जंगले से मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन




नैनपुरा निवासी नितिन कुमार (19) रविवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चला गया था। रात में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते मफलर का फंदा बनाकर जंगले में फंसा लिया और जान दे दी। सुबह जब युवक के कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने जाकर देखा। नितिन का शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने बताया कि नितिन का हाल ही में विवाह तय हुआ था। परिवार के सदस्य बेटियों की शादी के बाद ही उसके विवाह की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

नितिन के तीन बहनें मुस्कान, बिट्टो, गुन्नो हैं। मां की लगभग ढाई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। कारणों का पता नहीं लग सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें