फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिता के डांटने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शराब पीकर घर आने पर पिता ने डांटा तो युवक अजीत कुमार (36) ने मंगलवार सुबह खेत में लगे बबूल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के कुदारी के मजरा जमुनापुरा निवासी अजीत कुमार (36) सोमवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो पिता रमेश बाबू ने नशे में देखकर फटकार लगाई। इसके बाद वह अपने कंमरे में जाकर सो गया। सुबह करीब पांच बजे वह जागा और खेतों की ओर निकल गया। जहां बबूल के पेड़ से उसने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब कुछ लोग उधर से गुजरे तो युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शराब पीकर आने पर पिता ने उससे घर से निकलने की बात कह दी थी। इससे वह नाराज हो गया और उसने आत्महत्या कर ली। उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उसकी मौत से पत्नी लाली सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें