फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रिनियां बड़ागांव हाईवे पर सोमवार की सुबह गिट्टी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक ट्रक में दब गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

झांसी कानपुर हाईवे स्थित बड़ागांव के पास सोमवार की सुबह लगभग छह बजे झांसी की ओर से गिट्टी लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रक चालक मनोज मिश्रा (35) निवासी गुनौली थाना अछल्दा जनपद औरैया दब गया।
राहगीरों ने ट्रक पलटा देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रक में दबे चालक को बाहर निकाला, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज गिट्टी लेकर भरथना इटावा जा रहा था।
विज्ञापन

मृतक घर का एकलौता पुत्र था। उसके तीन पुत्रियां व दो पुत्र है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के पत्नी बच्चों व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें