फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज आने से कई घरों से उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर में वोल्टेज कम ज्यादा होने की वजह से कई घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए। जिससे लोग परेशान और आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर नगर के मोहल्ला मुरली मनोहर में अचानक वोल्टेज कम ज्यादा होने लगा। पहले लोगों ने सोचा कि कोई तकनीकी दिक्कत की वजह से वोल्टेज में समस्या आई है। इसके बाद अचानक वोल्टेज बढ़ना ही शुरू हो गए। वोल्टेज अधिक होने से मोहल्ले के कई घरों में टीवी, फ्रिज, कूलर, इनवर्टर, पंखा आदि उपकरण फुंक गए। बिजली उपकरण फुंकने से लोग परेशान हैं।
एक तो पंखा, कूलर, फ्रिज आदि ठीक कराने में समय लगेगा, दूसरे गर्मी के मौसम में बिजली उपकरण फुंकने से लोगों को समस्या हो रही हैं। मोहल्ले के मोहम्मद अनस ने बताया कि पहले तो लगा कि वोल्टेज सही हो जाएगा, लेकिन अचानक वोल्टेज बढ़ने लगा। जब तक वह मेन स्विच आफ करते तब तक उपकरण फुंक चुके थे। मोंटी बताते हैं कि उनके घर में उस समय वाशिंग मशीन चालू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोल्टेज बढ़ने से घर में लगी वाशिंग मशीन भी फुंक गई। बच्चे टीवी देख रहे थे। अचानक बताया कि टीवी से धुंआ आ रहा है। जब तक वह कमरे में पहुंचे तो टीवी भी फुंक चुका था। इस समस्या से पीड़ितों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से बिजली के वोल्टेज को लेकर आनी वाली समस्या को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें