फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 घंटे देरी से आई ट्रेन, रातभर यात्री करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस की चाल में सुधार नहीं हो रहा है। यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से लगभग 15 घंटे देरी से आई। इस ट्रेन से लखनऊ गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को पूरी रात इंतजार करना पड़ा। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस नंबर 22538 की पिछले एक महीने से लेटलतीफी जारी है। जबकि रेलखंड से मुंबई और गोरखपुर की ओर जाने वाली सबसे पुरानी यात्री ट्रेन है। जिससे सैकड़ों यात्रियों का मुंबई आना जाना रहता है। यह ट्रेन शनिवार की रात अपने निर्धारित समय 8.55 बजे के स्थान पर रविवार को सुबह 11.57 बजे पहुंची।

वहीं, गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 07076 डेक्कन एक्सप्रेस सात घंटे देर से आई। चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस लगभग डेढ़ घंटे देरी से आई। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मंडलों में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते रहने देरी से आ रही है। काम पूरा होते ही समय से ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें