फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उतरते समय चला दी बस पहिए के नीचे दबकर छात्रा की मौत

Tue, 26 Nov 2024 02:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई। कक्षा दो की छात्रा स्कूल बस से उतर भी नहीं पाई, तभी चालक ने बस बैक कर दी। इससे अगले पहिए की चपेट में आकर छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर सीओ कोतवाली पुलिस संग पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

एट थाना क्षेत्र के बर्ध गांव निवासी कौशलेंद्र सिंह की पत्नी मांडवी पटेल नया पटेल नगर पाठकपुरा मोहल्ले में किराये के मकान में रहती हैं। उनके दोनों बच्चे राधिका (08) व हर्ष (6) कोंच रोड स्थित सेक्रेड हार्ट सेंटेनरी स्कूल में पढ़ते हैं। जबकि कौशलेंद्र गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। सोमवार को दोनों बच्चे बस से स्कूल के लिए निकले थे। बेटा हर्ष बाकी बच्चों के साथ बस से नीचे उतर गया, लेकिन राधिका बैग छूटने से पीछे रह गई।
विज्ञापन




परिजनों का आरोप है कि वह ठीक से उतर भी नहीं पाई थी कि चालक ने लापरवाही से बस बैक कर दी। इससे राधिका आगे के पहिए के नीचे आ गई और पेट में पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस में कंडक्टर न नहीं था। बच्चों ने आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक राधिका की मौत हो चुकी थी। घटना से स्कूल में खलबली मच गई। स्कूल प्रबंधन व चालक उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की पहले की मौत हो चुकी है।

जानकारी पाकर पहुंचे पिता कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि राधिका स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। जबकि बेटा केजी में पढ़ता है। सुबह दोनों तैयार होकर स्कूल गए थे। थोड़ी देर बाद उन्हें स्कूल से फोन आया कि राधिका गिर गई है, जल्दी आ जाइए। पिता ने स्कूल प्रबंधन व चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक मनु सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बस डेढ़ माह पहले ही स्कूल में लगाई गई थी। सूचना पर सीओ उमेश कुमार पांडेय व कोतवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेला है। बेटी की मौत से मां मांडवी, दादी अंगूरी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी चालक पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें