फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उधार शराब न देने पर ठेके के छप्पर में लगाई आग

विज्ञापन
फोटो-30-शराब ठेके का जला छप्पर। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
जालौन। ग्राम सुढार में सोमवार को उधार शराब न देने पर एक व्यक्ति ने शराब ठेके के छप्पर में आग लगा दी और ताला व कैमरे तोड़ डाले। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढार में मीरा देवी के नाम से देशी शराब का ठेका संचालित है। सेल्समैन योगेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि सुढ़ार निवासी रामकेश अक्सर ठेके पर आकर विवाद करता है। शराब मांगता है। उधार न करने पर चोरी की धमकी देता था। सोमवार की रात वह शराब के ठेके पर पहुंच गया और उसने दुकान का ताला तोड़ दिया साथ ही कैमरे तोड़ दिए। इतना ही नहीं दुकान के बाहर लगे छप्पर में आग भी लगा दी। सुबह जब वह ठेके पर पहुंचे तो जानकारी हुई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने रामकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें