फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली सब्जी व्यापारी के साथ लूट की घटना

विज्ञापन
सब्जी व्यापारी से पूछताछ करते कोतवाल इमरान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। कोंच कस्बे में शनिवार शाम बस से उरई से कोंच आ रहे सब्जी व्यापारी के साथ बस में सीट को लेकर एक युवक से विवाद हो गया था, जिसमें विवाद इतना बढ़ गया था कि कोंच के मार्कंडेयश्वर तिराहे पर दोनों ने अपने अपने साथियों को बुलाया। लूट की सूचना के बाद यूपी 112 के अलावा कोतवाल इमरान खान पुलिस बल और मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार संग मौके पर पहुुुंचे।
विज्ञापन

कोतवाल ने मामले की गहराई से छानबीन करने के बाद जब सब्जी व्यापारी कल्लू पुत्र गनी निवासी प्रताप नगर तथा दूसरे पक्ष के तौसीफ पुत्र फकीरे अंसारी निवासी भगतसिंह नगर से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई ही नहीं थी बल्कि उसने दूसरे पक्ष को तगड़ा सबक सिखाने की गरज से मामले को बढ़ा चढ़ाकर बताया था। कोतवाल इमरान खान ने बताया है कि लूट की सूचना गलत दी गई थी, सीट को लेकर विवाद हुआ था जिसमें साधारण मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें