फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 20 दिन में उखड़ी मुख्यमंत्री के प्रोजेक्ट गांव की सड़क

विज्ञापन
फोटो - 03 ऐरी रामपुरा में 20 दिन पहले बनी सड़क पर उखड़ी गिट्टी दिखाते ग्रामीण संत रामपाल व कल्य
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोजेक्ट गांव ऐरी रामपुरा में मंडी समिति की ओर से बनाई गई सड़क महज 20 दिन में ही उखड़ गई। तीन किलोमीटर लंबी यह सड़क गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस पर करीब 30 से 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे लेकिन घटिया निर्माण के चलते सड़क पर डामर की जगह गिट्टी फैल गई है। इससे आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण वर्षों की मांग के बाद बड़ी मुश्किल से हुआ था। कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए थे तब जाकर यह सड़क बनी। ठेकेदार ने निर्माण में भारी लापरवाही बरती। ग्रामीणों का आरोप है कि डामर की जगह काले तेल का छिड़काव कर केवल खानापूर्ति की गई। इससे सड़क 20 दिन में ही पूरी तरह उखड़ गई।

स्थिति यह है कि सड़क पर जगह-जगह गिट्टी खील की तरह फैल गई है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। इसी सड़क पर फिसलकर ग्राम प्रधान की मां भी घायल हो चुकी हैं। मामले की शिकायत ग्राम प्रधान की ओर से मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 500 मीटर सड़क गांव की ओर अधूरी छोड़ दी गई है। इससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बार-बार कहने के बावजूद ठेकेदार ने काम पूरा नहीं कराया और मनमानी कर सड़क छोड़कर चला गया।
विज्ञापन





ग्रामीण बोले, नहीं हो रही सुनवाई

फोटो -05 ओमकार पाल।
यह तीन किलोमीटर लंबी सड़क ऐरी रामपुरा को दूसरे गांव से जोड़ती है। 20 दिन पहले बनी सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। इसी सड़क पर फिसलकर उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो जिलाधिकारी व विधायक से मिलकर शिकायत करेंगे।
- ओमकार पाल, ग्राम प्रधान




फोटो - 06भान सिंह।
सड़क को करीब 500 मीटर तक अधूरा छोड़ दिया गया है। ठेकेदार ने मनमर्जी से काम किया और आपत्ति जताने पर दबंगई भरे जवाब दिए। इसके बाद उन्होंने कहना ही छोड़ दिया है।
- भान सिंह



फोटो -07 दीपक
यह सड़क मंडी समिति से बनी है, लेकिन घटिया निर्माण के चलते डामर का नामोनिशान नहीं है। मुख्यमंत्री के गोद लिए गांव में भी इस तरह की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है। ठेकेदार के खिलाफ जांच और लाइसेंस निरस्त हो।
दीपक, ग्रामीण

फोटो -08 शिवम
सड़क बनवाने के लिए ग्रामीणों ने काफी संघर्ष किया था, लेकिन ठेकेदार ने खानापूर्ति कर ली। इससे 20 दिन में ही बनी सड़क की हालत देखकर लगता है कि इससे बेहतर तो पहले की सड़क ही थी।
- शिवम, ग्रामीण
मामला संज्ञान में है। सर्दी की वजह से सड़क की गिट्टी सेट नहीं हो पाई थी। इस वजह से उखड़ने लगी है। धूप निकलते ही सड़क को सही करवा दिया जाएगा।



सतीश कुमार, जेई मंडी समिति

फोटो - 03 ऐरी रामपुरा में 20 दिन पहले बनी सड़क पर उखड़ी गिट्टी दिखाते ग्रामीण संत रामपाल व कल्य

फोटो - 03 ऐरी रामपुरा में 20 दिन पहले बनी सड़क पर उखड़ी गिट्टी दिखाते ग्रामीण संत रामपाल व कल्य

फोटो - 03 ऐरी रामपुरा में 20 दिन पहले बनी सड़क पर उखड़ी गिट्टी दिखाते ग्रामीण संत रामपाल व कल्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें