फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 दिन में ही उखड़ने लगी 70 लाख से बनी सड़क

विज्ञापन
फोटो - 20 हाथ से सड़क को उखाड़ता ग्रामीण। सोशल मीडिया
विज्ञापन
जालौन। नारायणपुरा से देवरी तक 70 लाख रुपये बनाई गई सड़क 15 दिन भी नहीं चली। सड़क बनते ही उखड़ने लगी। नाराज ग्रामीणों ने हाथ से ही सड़क को उखाड़कर उसकी गुणवत्ता की पोल खोल दी। इसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन






नारायणपुरा से देवरी तक 4.4 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि नारायणपुरा, कैंथ, गिधोसा, कुंवारपुरा और देवरी समेत कई गांवों के लोग इस सड़क पर निर्भर हैं, लेकिन निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि खराब गुणवत्ता को लेकर पहले भी प्रांतीय खंड के अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार सुधरने को तैयार नहीं हैं और उसी तरह के कार्य दोहराए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब उन्होंने सड़क को हाथ से उखाड़कर देखा तो वह आसानी से टूट गई। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
अगर कहीं इस तरह का मामला है, तो जानकारी की जा रही है। अभी काम चल रहा है, सड़क को सही करवा दिया जाएगा।
सुनील आनंद, जेई पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें