फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से कार खाई में गिरी, भाई-बहन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। औरैया मार्ग पर चुंगी नंबर चार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से कार खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिता, बेटा और बेटी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां भाई-बहन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली डकोर क्षेत्र के ग्राम कुसमिलिया निवासी रामगोपाल (52) अपने बेटे संजय (25) और बेटी रीना (30) के साथ किसी काम से फिरोजाबाद गए थे। सोमवार रात करीब दो बजे वे गांव लौट रहे थे। चुंगी नंबर चार के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन पलटकर खंदक में जा गिरा। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने संजय और रीना की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया, जबकि पिता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि भाई-बहन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें