जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव के लिए कोंच एवं नदीगांव विकास खंडों
में मतगणना जारी है। रविवार को दिन भर में केवल एक तिहाई वोट ही गिने जा
सके हैं। मना जा रहा है कि सारे परिणाम सोमवार सुबह तक ही आ पाएंगे। तहसील
में जिला पंचायत की पांच सीटों के लिए हो रही मतों की गिनती में कभी तोला
कभी माशा की स्थिति बनी रही। कभी कोई
आगे तो कभी कोई। परिणाम जानने के लिए
भारी भीड़ मतगणना स्थल के चारों तरफ जमा रही। ब्लॉक के 65 बीडीसी
सदस्यों और दो जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतों की गिनती काफी धीमी गति से
शुरू हुई। इसके चलते समाचार लिखे जाने तक मात्र 21 प्रत्याशी विजयी हुए
हैं। इनमें बस्ती पिंकी देवी 305, चमेंड़ राजा भैया 575, असूपुरा से
रामदेवी 227,
पहाड़गांव से राजेंद्रप्रसाद, कूंड़ा शंकरदयाल 467, चंदुर्रा
से योगेंद्र सिंह 443, अंडा भाग प्रथम से सुरेशचंद्र 415,
छिरावली-गुमावली से संगीता 835, कुदरा बुजुर्ग से विनेशदेवी 284, अंडा भाग
द्वितीय से अजयकुमार 339, पहाड़गांव से किशनादेवी 295, भड़ारी से
देवेन्द्रसिंह छुन्ना 509, चमरसेना से रामलता 696, वरोदा कलां से केशवदास
403, विलायां से सोनादेवी
459, पिरौना भाग एक से श्रीवती 414, कुदारी भाग
एक से रामशरण सिंह 345,नरी से सीताशरण 376, परैथा से कृष्णकुमार 309,
भदेवरा से भानुप्रताप 356, वाहरा से रामकली 305 शामिल हैं इधर, दिरावटी
क्षेत्र पंचायत सीट पर दो प्रत्याशियों सुनीलकुमार व जयनारायण झा के बीच
मुकाबला टाई हुआ है। दोनों को 443-443 वोट मिले हैं। यहां पर्ची निकाली
जाएगी।
जिला पंचायत की दिरावटी सीट पर अट्ठारह राउंड की मतगणना के बाद
मिले रुझानों के मुताबिक मुकाबला त्रिकोणीय संघर्ष में फंसा है जिसमें पूनम
देवी समाचार लिखे जाने तक 4709 वोट पाकर आगे हैं जबकि दूसरे पायदान पर
कुसमादेवी को 3513 वोट मिले हैं। पहाड़गांव सीट पर सुमनदेवी 3880 वोट पाकर
पहले पायदान पर हैं जबकि मोतीबाई राजपूत 2630
और लक्ष्मीदेवी 3466 वोटों के
साथ बहुत ही कम मतों के अंतर से उनके पीछे लगी हैं। उधर, नदीगांव
ब्लॉक की कमोवेश दो जिला पंचायत सीटों खकसीस व कैलिया में कांटे का मुकाबला
है, कैलिया में महंत कृष्णपाल सिंह अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी उदयवीरसिंह
से छह सौ वोटों से आगे हैं तथा खकसीस में विमलादेवी जाटव अपनी निकटतम
प्रतिद्वंद्वी रामजानकी
त्रिपाठी से ढाई सौ वोटों से आगे हैं। जबकि रेंढर
सीट पर नम्रता तिवारी दीक्षित एकतरफा बढ़त बनाए हैं, वे अपनी निकटतम
प्रतिद्वंद्वी से लगभग दो हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहीं थीं। नदीगांव
विकास खंड में जिन बीडीसी सदस्यों ने जीत हासिल की है, उनमें जगनपुरा
जमींपाल सिंह, गिदवासा शकुंतलादेवी, नावली प्रथम कृष्णादेवी, धनौरा
भारतसिंह,
कैलिया पूर्वी विजयसिंह, रेढर प्रथम अरविंदकुमार, नावली द्वितीय
मायादेवी, कनासी सीताशरण निरंजन, सींगपुरा रामसेवक, रेंढर द्वितीय संजय,
कैलिया द्वितीय कमलारानी, खकसीस तृतीय रामा, बंगरा द्वितीय भरत, लाड़ूपुरा
रामाबेटी, कुदइया विमलारानी, जरा डॉली गुर्जर, रवा मुनू, रौरा
विश्वंभरसिंह, कुरचौली रामकिशोर, छिरिया खुर्द वीरसिंह शामिल हैं।
मतगणना
के दौरान एसडीएम कोंच संजयकुमार सिंह, सीओ मनोजकुमार गुप्ता व तहसीलदार
जितेंद्रपाल नदीगांव ब्लॉक को संवेदनशील मान कर पूरे दिन जिला परिषद इंटर
कॉलेज नदीगांव में डटे रहे। इधर, कोंच के एसआरपी इंटर कॉलेज में सुरक्षा की
कमान कोतवाल कोंच रूद्रकुमार सिंह और एसओ एट वीरेंद्रसिंह के हाथों में
रही। प्रेक्षक जेवी सिंह ने भी मतगणना स्थल का जायजा लिया।