फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशराज पटैरिया ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

Sun, 01 Nov 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार की देर शाम झांसी रोड स्थित हरिहरधाम होस्टल के समीप स्थित ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बुंदेलखंड के मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटैरिया ने लोकगीतों से समां बांध दिया। अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके की। इसके बाद मशहूर लोकगीत गायक देशराज पटैरिया ने लोकगीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर एडीएम

आनंद कुमार ने कहा कि सरदार पटेल गांधी की सेना के महान सेनापति थे। समाजसेवी विकास श्रीवास्तव बाबा ने कहा कि सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलकर देश का कल्याण करने की आवश्यकता है। इस मौके पर एएसपी शकील अहमद, शालिगराम निरंजन, बाबू मेवालाल, रामशरण, विजय सिंह गायर, नरेंद्र सिंह, बब्बू पिण्डारी, संजीव पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें