फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ रोवर्स-रेंजर्स का समापन

Tue, 31 Jan 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
राजस्थानी लोक नृत्य की प्रस्तुति देती रेंजर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर्महाविद्यालयीय रोवर्स-रेंजर्स समागम का समापन मंगलवार को हो गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा। इसके साथ ही मतदान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान महाविद्यालय की
विज्ञापन


वार्षिक खेलकूद के विजेताओं को पुरस्कार और छात्र व छात्रा चैंपियन के खिताब भी दिए। अध्यक्ष पं. जगत नारायण दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिताओं एवं उनके प्रस्तुतीकरण के आधार पर सर्वश्रेष्ठ रोवर टीम का खिताब स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी को मिला दूसरे व तीसरे पायदान पर

बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी एवं टीकाराम स्मृति महाविद्यालय मोंठ काबिज हुई। इसी प्रकार रेंजर्स में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी को मिला। दूसरे व तीसरे पायदान पर बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी एवं राजकीय महिला महाविद्यालय झांसी काबिज हुए। विशिष्ट अतिथि प्रबंधकारिणी समिति के प्रबंधक हरी शंकर लोहिया, मंत्री ओमशंकर
विज्ञापन


अग्रवाल, सदस्य केशव बबेले ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूनम संधू, उमाशंकर, मुकेश बाबू सक्सेना,  ज्योति गौतम, आकांक्षा, ममता स्वर्णकार और महाविद्यालय से. जयशंकर

तिवारी, राघवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विजय विक्रम सिंह, रोवर्स लीडर, हरिश्चन्द्र तिवारी, मनोज तिवारी, रेंजर्स लीडर डा. मधुरलता द्विवेदी, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन भूपेंद्र त्रिपाठी ने किया। आभार महाविद्यालय के प्राचार्य डा. टीआर निरंजन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें