लेखपालों को निर्देश देते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता का पालन हर हाल में कराना सुनिश्चित करें। कोई इसका पालन न करे या सहयोग न करे अथवा अवैध रूप से प्रचार सामग्री का प्रयोग करे तो प्रचार सामग्री के साथ फोटो लेकर उन पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। मतदान वाले दिन यानि 23 फरवरी को प्रत्येक मतदान स्थल पर हेल्प डेस्क खोली जाएगी। इसमें बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे। यह
बात उपजिलाधिकारी ने तहसील सभागार में आयोजित लेखपालों की बैठक में कही। उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता एवं तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक की गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वह अपने अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर लें। पेयजल, शौचालय, आने-जाने के रास्ते, रैंप साफ, सफाई
व्यवस्था को अच्छी तरह देख परख लें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल उसे दूर कराएं। मुख्य मार्ग से मतदान स्थल तक के संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण करें। कहीं गड्ढे, टूटी
पुलिया की समस्या हो तत्काल उसे सही कराएं, ताकि मतदान स्थल तक आने जाने में मतदाताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक बाबूराम राठौर, नाथूराम, अमर सिंह यादव, नारायण दास राठौर, नैनसी मिश्रा, राजमित्रा, लकी गुप्ता, सुधा अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।