फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 28 अप्रैल से चलेगी दो अमृत भारत स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड के लोगों को दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिली है। झांसी कानपुर रेलखंड पर बनारस से हडपसर (पुणे) के लिए अमृत भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन की घोषणा के बाद रेल प्रशासन ने अयोध्या से मुंबई के बीच एक और अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अयोध्या धाम से प्रयागराज, मानिकपुर होकर मुंबई जाएगी। यह दोनोंं ट्रेनें 28 अप्रैल से चलेगी। रेलवे प्रशासन ने इस विशेष ट्रेन का नंबर और समयसारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से मुंबई के लिए भी एक और अमृत भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन भी 28 अप्रैल को शाम 4:45 बजे अयोध्या धाम से रवाना होकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से बुंदेलखंड वासियों को सीधी रेल सुविधा मिलेगी। बनारस से पुणे व अयोध्या से मुंबई तक कम किराए में सीधी यात्रा का लाभ यात्रियों को मिलेगा। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों में 11 जनरल कोच व 8 स्लीपर कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में पैंट्रीकार की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा के दौरान खाने-पीने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें