ग्राम पंचायत के चुनाव में चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया में शनिवार को
दूसरे दिन बड़ी संख्या में प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों ने नामंाकन किया।
लाइन में लगे प्रत्याशियों में पहले नामंाकन करने को लेकर उत्साह देखा
गया। कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार आरओ अखिलेश सिंह गौर ने बताया कि दूसरे
दिन सुबह सेे लेकर देर शाम 5 बजे तक नामंाकन
प्रक्रिया जारी रही। स्थिति
यह रही कि नामांकन मेें लगे प्रत्याशियों की संख्या कम होने का नाम नहंीं
ले रही थी। आरओ की मानें तो प्रत्याशियों ने दूसरे दिन बड़ी संख्या में
नामांकन कराया। आरओ ने बताया कि दो दिनों के भीतर हरचंदपुर से 110, उसरगांव
से 118, आटा से 129, बबीना में 158, चतेला से 151,अकबरपुर से 317, कंचनपुर
से 126, बरही से 136
प्रत्याशियों ने नामांकन किया। ब्लाक में नामांकन के
दौरान सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त रहे। वहीं, महेबा प्रतिनिधि के अनुसार
दूसरे दिन शनिवार को ब्लाक कार्यालय में नामांकन कराए गए। आरओ ने बताया कि
दूसरे दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 224 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
कालपी
प्रतिनिधि के अनुसार महेबा विकास खंड में पंचायत चुनाव के नामांकन पर्चों
की भर्ती में तमाम प्रकार के मामले सामने आए। कालपी की विधायक उमाकांती
सिंह व पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के घर के सदस्यों ने अपने-अपने
ग्रामों सरसेला व बैरई से प्रधान पद के पर्चे भरे। वर्ष 2005 में प्रधान
रहे कई लोगों की रिकवरी थी। नोड्यूज न मिलने से वह अपने पुत्र, पत्नी,
पुत्रवधू, भाई आदि के नामांकन कराते दिखाई दिए।