फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा के नवाब के नाम होगा नया बाजार

विज्ञापन
कदौरा मे पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन ,ईओ व सभासद - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को अध्यक्ष मो. जमीर आलम की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि नगर के नवाब मुस्ताकुल हसन के नाम पर नगर में एक मार्केट बनाया जाएगा। इसके साथ ही नगर के विकास से जुड़े चार प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पास किया गया। इसमें सबसे प्रमुख जल निकासी की व्यवस्था व नए मार्केट की दुकानें बनाने के बजट को पास किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित हुई बोर्ड बैठक में सबसे पहले नगर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा रखा। इसके बाद अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नगर पंचायत की आय बढ़ाने व प्राचीन तालाब के इर्द-गिर्द आधा सैकड़ा दुकानों का निर्माण के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। इस दौरान पालिका ईओ ने बताया कि टैक्स की बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर के नवाब रहे नवाब मुस्ताकुल हसन के नाम पर नगर में एक मार्केट बनाया जाएगा। नगर को सुंदर व सुसज्जित बनाने मंडी को व्यवस्थित करने व गंदगी मुक्त करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस स्टैंड में नाला निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में सभासदों ने भी अपने-अपने वार्डों में व्याप्त समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, सभासद इस्तियाक अली, रवि प्रजापति, विजय सिंह, शाकिर खान, इमरान शाह, संजीव कुमार, जगत नारायण, मंगल तिवारी, खेमचंद्र सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें