फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जंगल में मिली लावारिस बाइक का रहस्य बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सोहरापुर के पास जंगल में लावारिस मिली बाइक का रहस्य दो दिन बाद भी नहीं सुलझ पाया है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन बाइक सवार अब तक सामने नहीं आया है, जिससे मामला और संदिग्ध होता जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि खैरई गांव जाने वाले जंगल मार्ग पर एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी है। जांच में बाइक जो आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जयहिंद के नाम दर्ज है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार मंगलवार को शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को उरई में देखा गया था और पुलिस के पास आने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं पहुंचा।

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि युवक घर पर है और जैसे ही वह बाइक लेने आएगा, उससे पूछताछ की जाएगी। उधर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें