फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बैठे अधेड़ को डंपर ने रौंदा, मौत

Fri, 08 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मदारीपुर रोड पर जाम लगाए आक्रोशित लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठकर वाहन का इंतजार कर रहे एक अंधे व्यक्ति को जालौन की ओर से जा रहे तेज रफ्तार डंपर चालक ने लापरवाही से डंपर चलाकर रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगाें ने करीब एक घंटे तक जालौन-कुठौंद मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की। सूचना पाकर थाना कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर जाम
विज्ञापन


खुलवाया। गोहन थाना क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा निवासी रामकुमार (55) पुत्र धन सिंह जन्म से ही अंधा था। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर से कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर में बस स्टैंड पर आकर वहीं सड़क किनारे बैठकर जालौन जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान जालौन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर के चालक ने

लापरवाही से वाहन चलाकर उसे रौंद दिया। इससे उसके शरीर का नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ देख चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणाें ने पुलिस को सूचना दी लेकिन करीब दो घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणाें ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणाें को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें