बेटी के लिए लड़का देखकर बाइक से लौट रहे अधेड़ पिता को तेज रफ्तार ट्रक ने
टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये के नीचे आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं
बाइक पर सवार उसका चचेरा भाई और बाइक चला रहा भतीजा भी घटना में बुरी तरह
घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि तीनों बाइकसवार हेलमेट
नहीं लगाए थे। इटावा जनपद के थाना बिठौली के गांव सलोखरा निवासी
माताप्रसाद (58) पुत्र दुजू दोहरे मंगलवार को अपने चचेरे भाई जगदीश प्रसाद
(57) के यहां मंगलवार सुबह कुठौंद आए। वहां से ये दोनों भतीजे कल्लू दोहरे
के साथ एक ही बाइक पर बाइक होकर आल बिजवाहा गांव बेटी के लिए लड़का देखने
गए। तीनों शाम करीब चार
बजे बाइक से कुठौंद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक
नहर कोठी के पास पहुंची, औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने
पीछे से टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठे जगदीश प्रसाद बाइक से उछल कर सड़क पर
जा गिरे और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत
हो गई। हादसे में माता प्रसाद गंभीर रूप से, जबकि बाइक चला रहा
कल्लू
चुटहिल हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और माताप्रसाद को
अस्पताल में भर्ती कराया और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के
लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग निकला।
पुलिस
ने उसे थाने लाई है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने मामले में रिपोर्ट
दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि तीनों बाइकसवारों ने हेलमेट
नहीं लगाया था। माना जा रहा है कि हेलमेट लगाए होते तो शायद हादसे की
गंभीरता कम हो जाती।