फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो डिग्री चढ़ा पारा, लू के थपेड़ों ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
फोटो - 24 मुख्य मार्ग पर अधिक गर्मी होने से पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह से निकली तेज धूप और दिनभर चलती गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन और रात दोनों के तापमान में हुई बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

तेज गर्मी का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख बाजारों में ग्राहक कम नजर आए, जबकि कई दुकानदार खाली समय में आराम करते दिखे। गर्म हवाओं और उमस के कारण लोगों को घरों के भीतर भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन




मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे लू का प्रकोप और तेज होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 11 और 12 जून को हल्की बारिश के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन इससे तापमान में कोई विशेष गिरावट आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी और लू से जूझना पड़ सकता है।

लू से बचाव की सलाह

जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अवनीश बनौधा ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें