फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दौलतपुर के पास दो ट्रकों की भिड़ंत, पांच घंटे जाम रहा कानपुर-झांसी हाईवे

विज्ञापन
फोटो - 25 जाम के दौरान हाईवे पर फंसे वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो - 25 जाम के दौरान हाईवे पर फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन



कालपी। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर दौलतपुर के पास दो ट्रकों की भिड़ंत से लंबा जाम लग गया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के बीचोंबीच आ गए, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब पांच घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



दोपहर करीब दो बजे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछे खड़े हो गए। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुर्घटना के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाने का प्रयास शुरू किया। सड़क पर फंसे वाहनों को निकालने और यातायात सुचारु करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल कराया जा सका।
विज्ञापन




कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि ट्रकों की टक्कर से जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और बाधित मार्ग को जल्द ही खुलवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें