फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू में बाजार बंद रखेगा व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जनता कर्फ्यू को लेकर एसडीएम ने लोगों से रविवार सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक घरों रहने की अपील की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार को बाजार बंद रखने का आवाहन किया।
विज्ञापन

इस समय देश और दुनियां में कोरोना वायरस के संक्रमण की ही चर्चा है। अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सिनेमा हाल, मॉल, सार्वजनिक स्थल बंद हो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से रविवार को जनता कर्फ्यू की अपील की है। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सुबोध गौतम ने भी नगरवासियों से अपील की है कि रविंवार को सभी लोग सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने अपने घरों में ही रहें। एसडीएम ने बताया कि कल के लिए सभी तैयारी है। वह भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रखेंगे।
उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री अनुराग बहरे के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष देवांशु अग्रवाल, महामंत्री मधुर निरंजन, महेश ककइया, अनुराग विश्नोई, अनमोल खन्ना के साथ साबिर खान, लाला पुरवार ने बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों से प्रधानमंत्री की अपील पर सहयोग करने का आग्रह किया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। इसलिए रविवार को सभी व्यापारी स्वेच्छा से अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें